मोरबी पुल हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, देखिए ऐसे टूटा था ब्रिज और पानी में गिरे कई लोग

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2022 12:25 IST2022-10-31T12:12:10+5:302022-10-31T12:25:05+5:30

गुजरात के मोरबी में केबल पुल के टूटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना में अभी तक 132 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

Morbi bridge collapse horror video surfaced online for first time, see how bridge broke people fell in water | मोरबी पुल हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, देखिए ऐसे टूटा था ब्रिज और पानी में गिरे कई लोग

मोरबी पुल हादसे का वीडियो आया सामने (फोटो- वीडियो ग्रैब)

मोरबी (गुजरात): गुजरात के मोरबी शहर में माच्छू नदी पर बने केबल पुल के टूटने का वीडियो सामने आया है। इस हादसे में अभी तक 132 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। यह घटना रविवार शाम को हुई थी। यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद इसे आमजन के लिए पांच दिन पहले ही खोला गया था। पुल रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया। राज्य सरकार ने पुल ढहने की घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंग्रेजों के समय का यह ‘हैंगिंग ब्रिज’ जिस समय टूटा, उस समय उस पर कई महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ लोगों को पुल पर कूदते और उसके बड़े तारों को खींचते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पुल उस पर लोगों की भारी भीड़ के कारण टूट कर गिर गया हो। पुल गिरने की इस घटना का एक वीडियो अब सामने आया है। इस पर लोग खड़े हैं और तभी अचानक ये टूट जाता है। देखिए पूरा वीडियो

बता दें कि पुल ढहने की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्चाधिकार समिति का गठन किया गया है। इसमें सड़क एवं भवन विभाग के सचिव संदीप वसावा और चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। 

एक निजी संचालक ने लगभग छह महीने तक पुल की मरम्मत का काम किया था। पुल को 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर जनता के लिए फिर से खोला गया था। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद इसे जनता के लिए खोला गया था लेकिन स्थानीय नगर निकाय ने अभी तक कोई फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया था।

(भाषा इनपुट)

Web Title: Morbi bridge collapse horror video surfaced online for first time, see how bridge broke people fell in water

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Gujaratगुजरात