लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा :अमित शाह

By भाषा | Updated: November 21, 2020 22:00 IST

Open in App

चेन्नई, 21 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत देश के सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सीमाएं भी अधिक सुरक्षित हो जाएंगी।

जम्मू के नगरोटा में बृहस्पतिवार को भारी हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के मुठभेड़ में मारे जाने का जिक्र करते अमित शाह ने उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों के ‘ऊंचे मनोबल’ को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा, "हमारे पड़ोसी द्वारा भेजे गए चार आतंकवादी भारी तबाही मचाना चाहते थे। लेकिन उन्हें रोका दिया गया। वे भारी हथियारों से लैस थे और मुठभेड़ में मारे गए। मोदी के तहत सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है।"

चेन्नई के लिए पांचवां जलाशय समर्पित करने और राज्य में विभिन्न अधारभूत ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद शाह ने अपने संबोधन में कहा, "मैं उन सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने देश को सुरक्षित बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।"

शाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे