लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में शराब के नशे में काट ली हाथ की नस, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 11, 2021 09:14 IST

मुरादाबाद में एक शख्स द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया है कि युवक ने शराब के नशे में हाथ की नस काट की ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद में युवक ने की खुदकुशी, झगड़े के बाद काट ली हाथ की नसशराब के नशे में घर आने के बाद हुआ था विवाद, बुधवार रात की है घटनापरिवार वालों को गुरुवार सुबह उसके नस काटे जाने की जानकारी मिली, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक ने शराब के नशे में अपने हाथ की नस काट ली थी।

घटना बुधवार देर रात की है। हालांकि, परिजनों को युवक के हाथ काटने की जानकारी गुरुवार सुबह मिली जब बहुत देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। बाद में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

झगड़े के बाद शराब के नशे में काट ली नस

युवक की पहचान शुभम के तौर पर हुई है। वह कटघरा थाना क्षेत्र के पीतल नगरी में रहता था। इसके पिता अजय कुमार शर्मा की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।

ऐसे में शुभम पत्नी श्वेता सहित दो बेटियां, मां और छोटी बहन के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि बुधवार देर रात शुभम शराब पीकर घर आया था। इसके बाद परिवार में कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ।

इसके बाद शुभम ने खुद को कमरे में बंद कर सो गया। परिवार वालों ने भी उसके नशे में होने के कारण ज्य़ादा जोर-जबर्दस्ती नहीं की। हालांकि सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे के अंदर देखा तो सभी हैरत में पड़ गए।

युवक के बाएं हाथ में कटने का निशान था और कमरे का फर्श खून से लाल था। बाद में परिवार वालों ने किसी तरह दरवाजा खोला और शुभम को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार शुभम मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था और उसने पहले भी हाथ का नस काटने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा है कि परिवार वालों से जानकारी मांगी जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा