लाइव न्यूज़ :

उपजिलाधिकारी के वाहन की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 17:40 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) चार जनवरी अमेठी जिले के गौरीगंज के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार मौर्या की सरकारी गाड़ी से टकराने के बाद मोपेड (बाइक) सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गयी। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर के पास की है।

प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर राजेश सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्या सुबह करीब 11 बजे लखनऊ जा रहे थे कि उसी समय उनकी गाड़ी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर के पास एक मोपेड (बाइक) से टकरा गयी जिससे बाइक सवार मो. सरवर (60) निवासी पूरब गांव थाना जगदीशपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने गंभीर हालत देख लखनऊ रेफर कर दिया और लखनऊ ले जाते समय सरवर की रास्ते मे मौत हो गयी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को परीक्षण के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी