लाइव न्यूज़ :

'मोदी जिस तरह इकॉनमी से हैंडल कर रहे हैं, मूडीज ने 'कचरे से भी बुरा' आंका', राहुल गांधी का तंज

By स्वाति सिंह | Updated: June 2, 2020 13:01 IST

लगभग 22 साल बाद मूडीज ने भारत की रेटिंग को घटाया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि मूडीज ने मोदी की कोशिशों को 'कचरे से भी बुरा' आंका है

नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि मूडीज ने मोदी की कोशिशों को 'कचरे से भी बुरा' आंका है। मालूम हो कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) रेटिंग को 'बीएए2' से घटाकर 'बीएए3' कर दिया। बीते 22 सालों में पहली बार मूडीज ने भारत की रेटिंग घटाई है। 

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मोदी जिस तरह से इकॉनमी को हैंडल कर रहे हैं, उसे मूडीज ने कचरे से भी बुरा आंका है। गरीबों और एमएसएमई सेक्टर को सहारे की कमी का मतलब है कि अभी और भी बुरा होने वाला है।'

बता दें कि रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) रेटिंग को ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दिया। एजेंसी का कहना है कि निम्न आर्थिक वृद्धि और बिगड़ती वित्तीय स्थिति के चलते जोखिम कम करने वाली नीतियों के क्रियान्वयन में चुनौतियां खड़ी होंगी। 

एजेंसी ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘मूडीज़ ने सोमवार को भारत सरकार की विदेशी मुद्रा और स्थानीय मुद्रा में अंकित दीर्घकालिक इश्यू (प्रतिभूतियों) की रेटिंग बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया है। ’’ ‘बीएए3’ सबसे निचली निवेश ग्रेड वाली रेटिंग है। इसके नीचे कबाड़ वाली रेटिंग ही बचती है। 

एजेंसी ने कहा, ‘‘मूडीज ने भारत की स्थानीय मुद्रा वरिष्ठ बिना गारंटी वाली रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया है। इसके साथ ही अल्पकालिक स्थानीय मुद्रा रेटिंग को भी पी-2से घटाकर पी-3 पर ला दिया गया है।’’ वक्तव्य में कहा गया है कि नकारात्मक परिदृश्य में अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली में गहरा दबाव दिखाई देता है जिसके और नीचे जाने का जोखिम है। यह स्थिति मूडीज के मौजूदा अनुमान के मुकाबले वित्तीय मजबूती को अधिक गहरा और लंबा नुकसान पहुंचा सकती है। मूडीज़ ने इससे पहले नवंबर 2017 में 13 साल के अंतराल के बाद भारत की सावरेन क्रेडिट रेटिंग को एक पायदान चढ़ाकर बीएए2 किया था।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह