लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद ने पीएम मोदी से कहा- मूडीज, फिच, एस एंड पी चीनी साजिश के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था को करना चाहती हैं अस्थिर, तुरंत करें कार्रवाई

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:17 IST

भाजपा के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिये बैंकों से कर्ज लेने के लिये इन एजेंसियों की रेटिंग लेने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया जाना चाहिये। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वैश्विक रेटिंग एजेंसियां मूडीज़, फिच और एस एण्ड पी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये एजेंसियां ‘‘चीन की साजिश’’ के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वैश्विक रेटिंग एजेंसियां मूडीज़, फिच और एस एण्ड पी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये एजेंसियां ‘‘चीन की साजिश’’ के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। दूबे ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि बेशक ये एजेंसिया अमेरिका में स्थित हैं लेकिन चीन ने अपने रणनीतिक हित को देखते हुये इन कंपनियों में काफी बड़ा निवेश किया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ये रेटिंग एजेंसियां ऐसे व्यवहार करती हैं जैसे ये भगवान हैं और हमारे देश को तीसरे दर्जे का देश मानती हैं। इसलिये भारत की सावरेन रेटिंग को लगातार नीचे रखा जाता है।’’ भाजपा सांसद की यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब मूडीज ने सामवार को भारत की सावरेन रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया। 

उसने कहा है कि बिगडती वित्तीय सथिति और लगातार कमजोर वृद्धि के जोखिम को कम करने के लिये नीतियों के क्रियान्वयन में चुनौतियां खड़ी होंगी। बीएए3 सबसे निचला निवेश ग्रेड है। यह कबाड़ ग्रेड से केवल एक पायदान ही ऊपर है। दुबे ने कहा कि इन एजेंसियों ने देश की सही वित्तीय मजबूती को कभी विचार में नहीं लिया। भारत के जीडीपी के समक्ष रिण का अनुपात काफी कम है, इसे कभी तवज्जो नहीं दी गई। इसी प्रकार कई अन्य कारक भी रहे हैं जिनपर एजेंसियां गौर नहीं करतीं हैं। 

भाजपा के सांसद ने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिये बैंकों से कर्ज लेने के लिये इन एजेंसियों की रेटिंग लेने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया जाना चाहिये। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन