लाइव न्यूज़ :

अगले दो दिन में पश्चिम बंगाल और झारखंड के सभी इलाकों तक पहुंच जाएगा मानसून : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानूसून अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिन में पश्चिम बंगाल और झारखंड के सभी इलाकों तक यह पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ और इलाकों, महाराष्ट्र के बचे हुए इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और दक्षिण गुजरात भी पहुंच गया है।

विभाग ने बताया, ‘‘गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाकी बचे इलाकों, पूरे पश्चिम बंगाल और झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में मानसून के अगले 48 घंटे में पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है।’’

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक तेज हवाएं (25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती चक्रण बना हुआ है जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अगले 24 घंटे में मजबूत होने और ओडिशा के ऊपर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया, ‘‘इसके (निम्न दाब क्षेत्र) प्रभाव से विस्तृत क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी और पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों और उससे जुड़े मध्य क्षेत्र में आज (बृहस्पतिवार को)भारी बारिश होने की संभावना है।’’

विभाग ने बताया, ‘‘11 और 12 जून को ओडिशा के इलाको में भारी बारिश (20 सेंटीमीटर) बारिश होने की संभावना है।इसी प्रकार 11- 13 जून को छत्तीसगढ़ में, 13 जून को पूर्वी मध्यप्रदेश में और 12-13 जून को विदर्भ में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।’’

आईएमडी ने बताया कि तटीय इलाकों में निम्न दाब के साथ पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की वजह से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 10 से 15 जून तक और तटीय कर्नाटक में 12 से 15 जून तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

केरल में भी 12 से 15 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि कोंकण में 12 से 15 जून के बीच मूसलाधार बारिश होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम- पश्चिमोत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में (राजस्थान को छोड़कर) 12 से 14 जून के बीच बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। वहीं, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी 12 जून को मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए