लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में शनिवार से फिर जोर पकड़ेगा मानसून

By भाषा | Updated: July 9, 2021 16:01 IST

Open in App

जयपुर, नौ जुलाई कई दिन से सुस्त पड़े दक्षिण पश्चिम मानसून के शनिवार से राजस्थान में फिर सक्रिय होने की उम्मीद है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के कुछ भागों में मानसूनी हवाएं आज शुक्रवार से सक्रिय होने लगी हैं। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आज, जबकि शनिवार को अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

इसके अनुसार शनिवार को कोटा, जयपुर उदयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने तथा सक्रिय होने की संभावना है। इसी तरह 10-11 जुलाई को उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में व 12 जुलाई को जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, राज्य के बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू जिलों में कहीं-कहीं आंधी-बारिश का दौर शुक्रवार को शुरू हुआ जहां मानसून के 11 से 13 जुलाई के बीच पहुंचने की संभावना है। 12 से 13 जुलाई के बीच ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

इसी तरह राज्य के जोधपुर संभाग के जिलों में भी 12 से 13 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित