लाइव न्यूज़ :

कमजोर पड़ा मानसून : एक हफ्ते तक अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं

By भाषा | Updated: June 23, 2021 16:31 IST

Open in App

लखनऊ, 23 जून उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है और अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून अपेक्षाकृत जल्दी दाखिल हुआ मगर यह ज्यादा समय तक सक्रिय नहीं रह सका। उनके अनुसार अगले एक हफ्ते तक उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश होने की संभावना है लेकिन व्यापक वर्षा के लिए इंतजार करना होगा। गुप्ता ने बताया कि हवा में नमी के कारण अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी पड़ेगी।

इस बीच, मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की बारिश हुई या गरज चमक के साथ छींटे पड़ीं। इस दौरान रिहंद (सोनभद्र) में सबसे ज्यादा नौ सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा वाराणसी और कतर्नियाघाट (बहराइच) में चार-चार सेंटीमीटर, दुद्धी (सोनभद्र) और नौतनवा (महाराजगंज) में तीन-तीन, उसका बाजार (सिद्धार्थ नगर), राजघाट (वाराणसी), निचलौल (महराजगंज), चुर्क (सोनभद्र) और चोपन (सोनभद्र) में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल