लाइव न्यूज़ :

केरल में तेज बारिश की संभावना, दिल्ली-NCR के लोगों को अभी करना होगा इंतजार

By स्वाति सिंह | Updated: June 9, 2019 09:28 IST

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिकदिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत पाने के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहर बार दिल्ली-एनसीआर में जून के आखिरी सप्ताह तक मानसून पहुंच जाता हैइस बार 10-15 दिन की और देरी से पहुंचेगा।

एक हफ्ते की देरी से चल रहा मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया है। लक्षद्वीप और केरल के साथ-साथ तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान में तिरुवनंतपुरम के चार जिलों में रेल अलर्ट जारी कर भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

इसके अलावा अगले 48 घंटे में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मौसम का पूर्वानुमान जताने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर ने कहा कि देश में मानसून से पूर्व होने वाली बारिश 65 सालों में दूसरी बार इतनी कम दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिकदिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत पाने के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल, हर बार दिल्ली-एनसीआर में जून के आखिरी सप्ताह तक मानसून पहुंच जाता है, लेकिन इस बार 10-15 दिन की और देरी से पहुंचेगा। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मानसून के पहुंचने में 10 से 15 दिन तक की देरी हो सकती है।

मानसून को केरल से दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने में लगभग 25 से 26 दिन लगते हैं। इस हिसाब से जुलाई के दूसरे हफ्ते तक मानसून दिल्ली आने की संभावना है। हालांकि स्थानीय कारकों के प्रभाव से बहुत बार यह जल्दी भी आ जाता है और कई बार देरी भी हो जाती है।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित