लाइव न्यूज़ :

अगले तीन दिनों में एमपी-बिहार समेत देश के इन हिस्सों में पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बारिश!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2019 14:33 IST

अगले 72 घंटे में इसके ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक देने की उम्मीद है। 

Open in App
ठळक मुद्देकरीब एक पखवाड़े की देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून बृहस्पतिवार को गोवा पहुंच ही गया।मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई मानसून पूर्व बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया।

करीब एक पखवाड़े की देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून बृहस्पतिवार को गोवा पहुंच ही गया। देश के अन्य हिस्सों में मानसून की राह देख रहे लोगों के इंतजार की घड़ियां भी पूरी हो रही है। अगले 72 घंटे में इसके ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक देने की उम्मीद है। आपको बता दें कि मानूसन सीजन की बारिश में 19 जून तक कुल 43 फीसदी की कमी आई है।

आईएमडी ने इससे पहले शुक्रवार को मानसून के पहुंचने की संभावना जताई थी। हालांकि बृहस्पतिवार दोपहर में जारी एक बयान में विभाग ने कहा, ‘‘ दक्षिणी-पश्चिमी मानसून आज गोवा पहुंच गया।’’ बृहस्पतिवार को राज्य के कई हिस्सों में दिन भर बारिश हुई। 12-24 घटे में यह पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेग

इसके पहले मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई मानसून पूर्व बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। अगले 72 घंटे में इसके ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक देने की उम्मीद है। 

राजस्थान के अनेक हिस्सों में सोमवार की रात से ही मानसून से पहले की बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात 'वायु' के कारण बने मौसमी प्रभाव से यह बारिश हुई। राज्य में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के आने की उम्मीद है। 

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी से लोगों को आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि राज्य में मानसून का अभी और इंतजार करना होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं