लाइव न्यूज़ :

मानसून 4 जून को पहुंच सकता है केरल, पर करेगा निराश, देश के इन हिस्सों में होगी सबसे कम बारिश

By विनीत कुमार | Updated: May 15, 2019 09:43 IST

उत्तर पश्चिम भारत में 96 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। वहीं, दक्षिण भारत में 95 प्रतिशत बारिश का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून के 4 जून केरल पहुंचने की संभावना, इस बार रहेगा कमजोर मानसून 22 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप पहुंचेगासूखा प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य से बहुत कम बारिश की आशंका

इस साल मानसून 4 जून को केरल में दस्तक दे सकता है। स्काईमेट ने यह जानकारी दी है। मानसून के आमतौर पर केरल पहुंचने की तारीख 1 जून होती है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि मानसून के आने के सामान्य समय से ज्यादा देरी नहीं होगी। हालांकि, साथ ही स्काईमेट ने यह भी कहा है कि मानसून इस बार कमजोर रहेगा। मानसून 22 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप पहुंचेगा। 

स्काइमेट ने बताया कि देश के सभी चार क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश की आशंका है। भारत के उत्तर पश्चिम और प्रायद्वीपीय हिस्सों में बेहतर बारिश (क्रमश: 96 और 95 प्रतिशत) की संभावता है। हालांकि, मध्य और पूर्वी भारत में सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम बारिश होगी। मानसून केरल में आने के करीब 40-45 दिनों के पूरे देश में छा जाता है। पश्चिमी राजस्थान में सबसे आखिर में मानसून पहुंचता है।

कहां होगी कैसी बारिश

अनुमान के अनुसार मध्य भारत (गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा) में 976 मिलीमटर बारिश होती है। इस बार 91 फीसदी तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट) की बात करें इस बार यहां औसत के 92 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है।

उत्तर पश्चिम भारत में 96 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। वहीं, दक्षिण भारत में 95 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। स्काईमेट के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के मुकाबले ज्यादा बारिश की संभावना है। 

हालांकि, चिंताजनक बात सूखा प्रभावित विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों के लिए है, जहां सामान्य से बहुत कम बारिश की आशंका है।

टॅग्स :मानसूनगुजरातबिहारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है