राजस्थान में धीमी हुई मानसून की रफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:26 IST2021-06-22T21:26:35+5:302021-06-22T21:26:35+5:30

Monsoon slows down in Rajasthan | राजस्थान में धीमी हुई मानसून की रफ्तार

राजस्थान में धीमी हुई मानसून की रफ्तार

जयपुर, 22 जून दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से राजस्थान में अगला एक सप्ताह आमतौर पर सूखा रहने और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की उत्तरी क्षेत्र बाड़मेर, भीलवाड़ा व धौलपुर से होकर गुजर रहा है। वर्तमान परिस्थिति के अनुसार आगामी एक सप्ताह से 10 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है।’’

मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने कहा कि 25 जून से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने व तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले सप्ताह शुक्रवार को राजस्थान की सीमा में पहुंच गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Monsoon slows down in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे