लाइव न्यूज़ :

नगालैंड विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:16 IST

Open in App

कोहिमा, 30 जुलाई नगालैंड विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होने वाला है, जिसमें विवादित नगा राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा होगी।

विधानसभा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमार की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति ने सत्र के लिए अस्थायी कार्यक्रम निर्धारित किया है जो कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित किया जाएगा।

मॉनसून सत्र विपक्षी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के हालिया प्रस्ताव की पृष्ठभूमि में आयोजित किया जाएगा, जिसके सदन में 25 सदस्य हैं। एनपीएफ ने नगा शांति वार्ता के शीघ्र समाधान के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।

प्रस्ताव अगर स्वीकार कर लिया जाता है तो विधानसभा विपक्ष-मुक्त हो जाएगा।

20 विधायकों के साथ पीडीए के प्रमुख घटक दल नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) को इस प्रस्ताव पर अब गठबंधन की सहयोगी पार्टी भाजपा के प्रतिक्रिया का इंतजार है, जिसके सदन में 12 सदस्य हैं।

नगालैंड भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंग ने कहा कि भाजपा के आलाकमान इस मुददे को देखेगा और राज्य इकाई इस मुद्दे पर अपने आप निर्णय नहीं ले सकती है।

सूत्रों ने बताया कि 13वीं विधानसभा का आठवां सत्र तीन से पांच अगस्त तक चलेगा। चार अगस्त को अवकाश होगा।

प्रश्नकाल के अलावा, सत्र में नगा राजनीतिक मुद्दा और राज्य सरकार की कोर कमेटी द्वारा इसको लेकर की गई गतिविधियों पर चर्चा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos