लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, हंगामेदार रहने के आसार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:37 IST

Open in App

पटना, 25 जुलाई बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होगा और इसके हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि विपक्षी दलों ने ईंधन, रसोई गैस, खाद एवं सरसों तेल की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयारी की है। मॉनसून सत्र 30 जुलाई तक चलेगा।

इसी तरह, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 को लेकर भी राज्य सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग होगी, जिसे विधानसभा के पिछले बजट सत्र के दौरान पारित किया गया था। विपक्षी दलों के विधायकों ने विधेयक के खिलाफ बहिर्गमन किया था।

बिहार विधानसभा में 23 मार्च को उस समय अभूतपूर्व हंगामेदार स्थिति बन गयी थी जब विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को आसन पर पहुंचने से रोकने का प्रयास करने वाले विपक्षी सदस्यों को सदन से मार्शलों की मदद से बाहर निकालने के लिए पुलिस को विधानसभा के भीतर बुलाया गया था।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि 23 मार्च की घटना के मद्देनजर विपक्षी दलों के विधायक सदन में प्रवेश करने से डर रहे हैं।

इस बीच, सिन्हा ने कहा है कि कोविड-रोधी टीके की खुराक नहीं लेने वाले सदस्यों को मॉनसून सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos