लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण नहीं बढ़ाया जा सकता विधानसभा का मॉनसून सत्र: ठाकरे

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:04 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक पत्र लिख कर विधानसभा का मॉनसून सत्र पांच जुलाई से केवल दो दिन के लिए बुलाए जाने के सरकार के फैसले का बचाव किया।

ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि दो दिन के सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सकता और इसके लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं है।

ठाकरे ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को राजनीतिक आरक्षण बहाल करने के लिए कदम उठाने के वास्ते जरूरी आंकड़े साझा करने की राज्य सरकार की मांग से केंद्र को अवगत कराएं।

हाल में कोश्यारी ने ठाकरे को पत्र लिख कर आगामी विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने तथा सदन के अध्यक्ष पद को तत्काल भरने को कहा था। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई मांग का हवाला दिया था।

राज्यपाल के पत्र के जवाब में ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और संभावित तीसरी लहर की स्थिति को देखते हुए विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा, “चिकित्सा विशेषज्ञों ने तीसरी लहर का दावा किया है।”

ठाकरे ने कहा कि राज्य में लोगों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी और राज्य के कई जिलों में वायरस के डेल्टा स्वरूप से जुड़ी खबरें आने के मद्देनजर मॉनसून सत्र को दो दिन का रखने का निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल