लाइव न्यूज़ :

मॉनसून सत्र : कोविड प्रबंधन, मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा के लिए विचार कर सकती है सरकार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार देश में कोविड प्रबंधन और मूल्य वृद्धि के मुद्दों पर चर्चा पर विचार कर सकती है ताकि दोनों सदन सुचारू रूप से चल सकें। यह जानकारी शुक्रवार को यहां सूत्रों ने दी।

19 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के दौरान उम्मीद है कि विपक्ष इन मुद्दों को उठाएगा। कोविड-19 के खतरनाक दूसरी लहर के बाद संसद का यह पहला सत्र होगा।

सरकार ने सदनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार सहित विपक्ष के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है।

सूत्रों ने बताया कि यह भी सुझाव दिया गया है कि राज्यमंत्री और खासकर नवनियुक्त राज्यमंत्री अधिक से अधिक समय राज्यसभा में बिताएं ताकि संसदीय प्रक्रियाओं, नियमों और वक्तव्य देने की जानकारी हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि जब उनकी रोस्टर ड्यूटी हो या उनके मंत्रालय से जुड़े कामकाज सूचीबद्ध हों तो वे लोकसभा जा सकते हैं।

सूत्रों ने विधायी कार्यों के बारे में कहा कि करीब 17 नए विधेयक सूचीबद्ध हैं जबकि चार लोकसभा में और तीन राज्यसभा में लंबित हैं।

इनमें से तीन विधेयक हाल में जारी अध्यादेशों का स्थान लेंगे। अध्यादेश को संसद के दोनों सदनों के समक्ष रखना होता है और संसद सत्र के आहूत होने से छह सप्ताह या 42 दिनों में यह समाप्त हो जाता है।

एक अध्यादेश 30 जून को जारी हुआ था जिसमें आवश्यक रक्षा सेवाओं में संलग्न किसी भी व्यक्ति के प्रदर्शन या हड़ताल पर रोक लगाई गई थी।

लोकसभा की 12 जुलाई को जारी बुलेटिन के मुताबिक आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक 2021 को अध्यादेश का स्थान लेने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन को लागू करने वाला विधेयक 2021 भी अध्यादेश का स्थान लेने वाला है।

परिसमापन एवं दिवालिया संहिता (संशोधन) विधेयक 2021 भी हाल में जारी अध्यादेश का स्थान लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू