लाइव न्यूज़ :

दो अक्तूबर के बाद ही मानसून की वापसी, यूपी, मप्र और राजस्थान में भारी बारिश की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 13:52 IST

सामान्य तौर पर पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो जाती है। उत्तर भारतीय राज्यों में मानसून की अगले तीन दिनों तक सक्रियता को देखते हुये विभाग ने बताया कि दो अक्तूबर के बाद ही मानसून की गति का विश्लेषण कर इसकी वापसी के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर क्षेत्र की पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल समूचे उत्तर पश्चिम इलाके में मानसून सक्रिय है।पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, बनारस, कानपुर और उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

दक्षिण पश्चिम मानसून की मौजूदा गतिविधि के मद्देनजर, मौसम विभाग ने निर्धारित समय से इसकी वापसी की संभावना से इंकार करते हुये कहा है कि आगामी दो अक्तूबर के बाद ही मानसून की वापसी शुरू होने के बारे में कोई अनुमान व्यक्त किया जा सकेगा।

सामान्य तौर पर पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो जाती है। उत्तर भारतीय राज्यों में मानसून की अगले तीन दिनों तक सक्रियता को देखते हुये विभाग ने बताया कि दो अक्तूबर के बाद ही मानसून की गति का विश्लेषण कर इसकी वापसी के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

विभाग में उत्तर क्षेत्र की पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल समूचे उत्तर पश्चिम इलाके में मानसून सक्रिय है। शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, बनारस, कानपुर और उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

वहीं, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इस अवधि के दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की वापसी के लिये कम से कम पांच दिन तक क्षेत्र विशेष में मानसून की सक्रियता नगण्य हो और इस अवधि में बारिश भी नहीं होनी चाहिये।

इस स्थिति को ही मानसून की वापसी की शुरुआत माना जाता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत वाले क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान में आगामी दो अक्तूबर तक मानसून की सक्रियता को देखते हुये यह कहा जा सकता है कि इस अवधि से पहले मानसून की वापसी शुरु नहीं होगी।

अक्तूबर के पहले सप्ताह तक मानसून की सक्रियता को देखते हुये इस साल सर्दी की शुरुआत जल्द होने के सवाल पर डा. श्रीवास्तव ने बताया कि फौरी तौर पर यह कह सकते हैं कि अगले एक सप्ताह तक बारिश बंद नहीं होने पर सर्दी का अहसास होना शुरू हो जायेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सितंबर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य स्तर पर ही दर्ज किया गया है। सर्दी की शुरुआत मानसून की वापसी और इसके बाद हवाओं के रुख पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया, ‘‘मानसून के दौरान अभी पूर्वी हवा सक्रिय हैं जिसके कारण बारिश का दौर जारी है।

वहीं सर्दी लाने वाली पश्चिमी हवायें मानसून की वापसी के बाद सक्रिय होती हैं, इन हवाओं की गति और तीव्रता को देखते हुये सर्दी के असर का अनुमान लगाया जाता है। इसलिये महज मानसून विलंबित होने के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि सर्दी का असर जल्द दिखने लगेगा।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिहारराजस्थानउत्तराखण्डदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल