लाइव न्यूज़ :

मानसून मध्य प्रदेश पहुंचा, राज्य के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:28 IST

Open in App

भोपाल, 10 जून भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश में पहुंच गया। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग, भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी. के. साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

साहा ने कहा, ‘‘मानसून की उत्तर सीमा मध्यप्रदेश के बैतूल और मंडला जिलों से होकर गुजरती है। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया। आमतौर पर, मानसून का आगमन मध्यप्रदेश में 17 जून को होता है। हाल की स्मृति में यह पहली बार है कि यह सात दिन प्रदेश ही राज्य में प्रवेश किया है।’’

आईएमडी ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है जो कि शुक्रवार सुबह तक के लिए प्रभावी है।

जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में अलग-अलग स्थानों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने, बिजली गिरने के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बैतूल और खंडवा सहित छह जिलों के लिए भी ऐसा ही पूर्वानुमान लगाया गया है।

वहीं आईएमडी ने भोपाल, सागर, ग्वालियर और दो संभागों में अलग अलग स्थानों के लिए 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बिजली और गरज के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन्दौर सहित नौ जिलों में मौसम की स्थिति सामान्य रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos