लाइव न्यूज़ :

पंद्रह साल में सबसे अधिक देर से दिल्ली पहुंचेग मॉनसून

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस साल 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। इस बार मॉनसून 15 साल में पहली बार इतनी देर से दिल्ली में दस्तक देगा।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ''पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।''

विभाग ने कहा कि मौसमी आसार बनने पर 10 जुलाई से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इससे पहले 2006 में नौ जुलाई को मॉनसून दिल्ली पहुंचा था।

साल 2002 में दिल्ली में पहली मानसूनी बारिश 19 जुलाई को हुई थी। शहर में सबसे देर से मॉनसून 1987 में 26 जुलाई को पहुंचा था।

केरल में दो दिन देर से दस्तक देने का बाद मॉनसून रफ्तार पकड़ते हुए सामान्य से सात से 10 दिन पहले देश के पूर्वी मध्य और उत्तरपश्चिमी हिस्से में पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद इसके आगे बढ़ने के लिये हालात प्रतिकूल बने रहे। मॉनसून कमजोर होकर रुक रुककर आगे बढने लगा।

आमतौर पर मॉनसून 27 जून तक दिल्ली में दस्तक दे देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है।

एक जून को मॉनसूनी सीजन शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली में 43.6 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य यानि 75.7 मिमी से 42 प्रतिशत कम है।

मध्य दिल्ली में सामान्य से 89 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर के किश्वताड़ के बाद सबसे कम बारिश वाला यह भारत का दूसरा जिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल