लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर के सभी भागों में पहुंचा मॉनसून: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: June 6, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और आगे बढ़ते हुए अपनी सामान्य तिथि से चार दिन बाद पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने दो दिन की देरी से तीन जून को केरल में दस्तक दी थी, जिसके साथ ही चार महीने तक चलने वाला मॉनसून का सीजन शुरू हो गया। तीन दिन के दौरान यह पूरे केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के हिस्सों में पहुंच गया ।

विभाग ने कहा, ''दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के और अधिक भागों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ और भागों, पूरे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है। आज छह जून 2021 को यह पूरे पूर्वोत्तर भारत (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में पहुंच गया है। ''

पूर्वोत्तर के विभिन्न भागों में मॉनसून 3 से 10 जून के बीच पहुंचता है। उदाहरण के लिये अगरतला, आइजोल, शिलांग और इम्फाल में यह एक जून को जबकि गंगटोक और सिक्किम में 10 जून को पहुंचता है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में इसकी गति धीमी हो जाएगी। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है, जिसके बाद मॉनसून गतिविधि के जोर पकड़ने की उम्मीद है। इससे मॉनसून को 15 जून तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा बिहार के भागों में पहुंचने में मदद मिलेगी। इस साल मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान