लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पहुंचा मानसून, गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने दी राहत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 10:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई एक पखवाड़े से अधिक के इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दस्तक दी। इसी के साथ सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अनुसार पिछले 19 सालों में मानसून इस बार सबसे देर से दिल्ली पहुंचा है। 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था।

आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वह 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान के सामान्य से कुछ डिग्री कम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान सोमवार को 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि मंगलवार सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा ‘‘ मानसून दिल्ली पहुंच गया है, हालांकि काफी देरी से पहुंचा है। इसके पहले जून अंत में पहुंचने का पूर्वानुमान था।’’ उन्होंने बताया कि मंगलवार को अभी तक दिल्ली में 24.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गया। बीते 19 वर्षों में मानसून के आगमन में यह सबसे अधिक विलंब है। 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के आधार पर मानसून की शुरुआत की घोषणा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया