लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जुलाई में होगी मानसून की बरसात

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और राजस्थान को मानसून की बारिश के लिए जुलाई तक इंतजार करना होगा।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुजरती है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि मौजूदा मौसम संबंधी स्थितियां और पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि अगले सप्ताह तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में बढ़ने की संभावना नहीं है। बयान के मुताबिक, 30 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के अलग अलग स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि भारत में अब तक मानसून के मौसम में 28 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। उसने कहा कि 23 जून तक 145.8 मिमि बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 114.2 मिमि है।

बारिश नहीं होने की वजह से उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

केरल में दो दिन देरी से पहुंचने के बाद, मानसून ने पूरे देश में सामान्य से सात से 10 दिन पहले पूर्वी, मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत को कवर लिया है।

आईएमडी ने पहले अनुमान जताया था कि दिल्ली में हवा की स्थिति की वजह से समय से 12 दिन पहले 15 जून को मानसून आ सकता है। आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट