लाइव न्यूज़ :

दिल्ली,पड़ोसी इलाकों में एक हफ्ते तक मॉनसून की बारिश होने की संभावना नहीं :मौसम विभाग

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में सात जुलाई तक मॉनसून की बारिश होने की संभावना नहीं है और उसके बाद क्षेत्र में इस महीने के मध्य तक सामान्य से कम बारिश होगी।

इससे पहले, 2012 में मॉनसून दिल्ली में इतनी देर से पहुंचा था।

मौसम विभाग ने कहा कि वायुमंडलीय परिस्थितियां बनने में देर होने का प्र्रभाव पंजाब और हरियाणा सहित क्षेत्र में कृषि कार्यों पर पड़ने की संभावना है, जैसे कि फसलों की बुवाई और रोपाई, सिंचाई, बिजली की जरूरत आदि।

मौसम कार्यालय ने कहा, ‘‘पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर राजस्थान तथा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में दो जुलाई तक लू की परिस्थितियां रहने की संभावना है। ’’

विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उसके बाद अरब सागर से चलने वाली दक्षिण-पछुआ पवनों के कारण लू की प्रचंडता और इसके प्रभाव क्षेत्र में कमी आने की संभावना है। लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण अगले सात दिनों के दौरान ज्यादा राहत नहीं मिलने जा रही है।

मौसम विभाग ने कहा , ‘‘मॉनसून राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के हिस्सों को छोड़ कर देश के ज्यादातर हिस्से में पहुंच गया है। 19 जून से कोई प्रगति नहीं दर्ज की गई है। कम ऊंचाई पर पछुआ पवनें और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का कम दबाव का क्षेत्र नहीं होना इसके कुछ कारण हैं। ’’

महापात्र ने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सात जुलाई तक मॉनसून के सक्रिय होने की कोई गुंजाइश नहीं है और इस महीने उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम से लेकर सामान्य बारिश होने की संभावना है। ’’

उन्होंने कहा कि हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में धान की रोपाई और अन्य मुख्य फसलों की बुवाई आमतौर पर जुलाई में की जाती है।

विभाग के मुताबिक मॉनसून के आने के बाद से, एक जून से उत्तर पश्चिम भारत में 14 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। लेकिन दिल्ली में इस अवधि में महज 29.6 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर प 64. 1 मिमी बारिश होती है।

आमौतर पर मॉनसून 27 जून तक दिल्ली में दस्तक दे देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय हो जाता है। पिछले साल मॉनसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और पूरे देश में यह 29 जून तक सक्रिय हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे