लाइव न्यूज़ :

दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में मानसून की प्रगति धीमी रहने की संभावना: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी रहने की संभावना है क्योंकि बड़े स्तर पर मौसम की परिस्थितियां इसके बढ़ने के अनुकूल नहीं हैं।

उसने कहा कि संख्यात्मक प्रारूप के अनुसार वायु की चाल पूर्वानुमान अवधि के दौरान क्षेत्र में लगातार बारिश के लिए किसी भी अनुकूल स्थिति का संकेत नहीं देती है।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को कहा था,‘‘ पश्चिमी हवाओं का असर मानसून पर 23 जून तक बना रह सकता है और इसलिए राजस्थान, पंजाब के शेष हिस्से, हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान मानसून नहीं पहुंचने के आसार हैं।’’ उसने कहा कि मानसून के आगे बढ़ने का क्रम 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद है और इस दौरान वह उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंचेगा।

निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा था कि दिल्ली में अपने तय समय पर 27 जून के आसपास ही मानसून की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के चलते अगले 24 घंटे के दौरान बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान, इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज आंधी चलने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने कहा कि सोमवार को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस