मॉनसून कल मुंबई पहुंच सकता है : आईएमडी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:13 IST2021-06-08T20:13:45+5:302021-06-08T20:13:45+5:30

Monsoon may reach Mumbai tomorrow: IMD | मॉनसून कल मुंबई पहुंच सकता है : आईएमडी

मॉनसून कल मुंबई पहुंच सकता है : आईएमडी

मुंबई, आठ जून दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को मुंबई पहुंच सकता है। यह जानकारी यहां भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग की निदेशक शुभांगी भुते ने आज शाम बताया, ‘‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बुधवार को मुंबई पहुंचने के संकेत हैं।’’ उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘वर्तमान अनुकूल स्थितियों के कारण आज मुंबई के विभिन्न हिस्से में बारिश हुई।’’

मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने बताया कि सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है। आईएमडी ने दोपहर में पूर्वानुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Monsoon may reach Mumbai tomorrow: IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे