लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने कहा- अगस्त, सितंबर में मानसून सामान्य रहने की संभावना

By भाषा | Updated: August 2, 2019 05:49 IST

भारत में आधिकारिक रूप से बारिश का मौसम जून से सितंबर तक का होता है। 31 जुलाई तक देश में कुल बारिश की कमी माइनस नौ प्रतिशत रही। 30 जून को कमी 33 प्रतिशत थी। आगामी दो महीने अच्छी बारिश की संभावना इसलिए है क्योंकि ‘अल नीनो’ सामान्य चरण में पहुंच गया है। 

Open in App

भारतीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चार महीने के बारिश के मौसम के दूसरे भाग के पूर्वानुमान में कहा कि मानसून अगस्त और सितंबर में सामान्य रहने की उम्मीद है। गणना के रूप में, दो महीने की समयावधि में बारिश कुल मिलाकर देशभर में दीर्घावधि औसत (एलपीए) की सौ प्रतिशत रहने की संभावना है जिसमें आठ प्रतिशत अधिक या कम की आदर्श गलती हो सकती है।

अगस्त में बारिश एलपीए की 99 प्रतिशत रहने की संभावना है जिसमें नौ प्रतिशत अधिक या कम की गलती हो सकती है।

विभाग ने कहा कि पूर्वानुमान कहता है कि दक्षिण पश्चिम मानसून सत्र के दूसरे भाग के दौरान देशभर में बारिश सामान्य (एलपीए का 94-106 प्रतिशत) रहने की संभावना है।

अप्रैल में, मौसम विभाग ने सामान्य मानसून का पूर्वानुमान लगाया था। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले दो सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है।

भारत में आधिकारिक रूप से बारिश का मौसम जून से सितंबर तक का होता है। 31 जुलाई तक देश में कुल बारिश की कमी माइनस नौ प्रतिशत रही। 30 जून को कमी 33 प्रतिशत थी। आगामी दो महीने अच्छी बारिश की संभावना इसलिए है क्योंकि ‘अल नीनो’ सामान्य चरण में पहुंच गया है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममानसूनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह