लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जून के अंत तक भी मानसून के पहुंचने की संभावना कम : आईएमडी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 11:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली में जून के अंत तक भी मानसून आने की संभावना नहीं है और तब तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मानूसन पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में सात से दस दिन पहले ही पहुंच गया। हालांकि दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों में मानसून के अगले सात दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना नहीं है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश का अनुमान है लेकिन इस क्षेत्र को मानसून की बारिश के लिए और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि दिल्ली में निर्धारित कार्यक्रम से 12 दिन पहले 15 जून तक मानसूनी हवाएं चल सकती है। सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है।

एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसूनी हवाएं चली थीं और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गई थीं। एजेंसी के अधिकारी महेश पालावत ने बताया कि दिल्ली में जून के अंत के आसपास ही मानूसन की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के बाकी के हिस्सों में कुछ दिनों के लिए मानूसन को पहुंचने से रोक रही हैं। इनके कम से कम एक हफ्ते तक और रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह