लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, भारी बारिश हुई

By भाषा | Updated: June 9, 2021 11:38 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की घोषणा की जिससे देश की वित्तीय राजधानी और उसके उपनगरों में सुबह भारी बारिश हुई।

कुछ निचले इलाकों में जल भराव की खबरें हैं। हालांकि लोकल ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है जबकि बेस्ट की कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने कहा, ‘‘मुंबई में आज मानसून ने दस्तक दे दी है।’’ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की ऊंची लहरें उठने की संभावना है। शहर के कई हिस्सों और उपनगरों में सुबह बादल गरजने के साथ ही भारी बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाली कोलाबा वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 77.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सांताक्रूज वेधशाला (उपनगरों) में 59.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

बीएमसी के अनुसार, शहर, पूर्वी उपगनरों और पश्चिमी उपनगरों में बुधवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटों की अवधि में क्रमश: 48.49 मिमी., 66.99 मिमी और 48.99 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर 4.16 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। आईएमडी ने मुंबई तथा उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘मुंबई में बारिश हो रही है लेकिन ट्रेनें चल रही हैं।’’

आईएमडी ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की पुष्टि की थी। मानसून तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई में पहुंचा था लेकिन अनुकूल परिस्थितियां होने के बावजूद मानसून धीमी गति से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो