लाइव न्यूज़ :

कई राज्यों समय से पहले पहुंचा मॉनसून, दो-तीन दिनों में पूरे देश में होगी बारिश

By भाषा | Updated: June 29, 2018 07:35 IST

मॉनसून की बारिश ने गर्मी से बेहाल जनता को बेहद राहत पहुंचाई है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज दोपहर में हुई बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून: दक्षिण पश्चिम मॉनसून भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के बताए समय से पहले दिल्ली सहित देश के उत्तर तथा उत्तर पश्चिम क्षेत्र के कई राज्यों में पहुंच गया है । मॉनसून की बारिश ने गर्मी से बेहाल जनता को बेहद राहत पहुंचाई है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज दोपहर में हुई बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। राजधानी में आज तड़के हुई बारिश के बाद पारा पहले ही लुढ़क गया था और पारा इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री नीचे 24.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढे आठ बजे तक 20.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी। इसके अलावा शाम साढ़े पांच बजे तक तथा देर शाम भी बारिश दर्ज की गई। इस वर्ष मॉनसून तय समय से तीन दिन पहले 28 जून को केरल पहुंचा। मौसम विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अगले दो - तीन दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा, यानी तय समय से एक पखवाड़े पूर्व ही पूरे देश में मॉनसून पहुंच जाएगा। 

गौरतलब है कि दिल्ली में मॉनसून सामान्यत : 29 जून को पहुंचता है जबकि पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर में यह सबसे अंत में 15 जुलाई को पहुंचता है। मौसम विभाग ने कहा , 'दक्षिण - पश्चिम मॉनसून गुजरात के कुछ अन्य हिस्सों , पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्से , पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्से , पूरे हरियाणा , चंडीगढ़ , दिल्ली , पश्चिम उत्तरप्रदेश के शेष हिस्से , उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहुंच गया है।' साथ ही इसने यह भी कहा , 'दक्षिण पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर , गुजरात , राजस्थान और पूरे देश में अगले दो - तीन दिनों में पहुंचने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है।' जम्मू कश्मीर में मॉनसून एक सप्ताह पहले ही पहुंच गया है। 

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया