लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दस दिन से एक जगह ठहरा है मानसून

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:59 IST

Open in App

जयपुर, 29 जून लगभग दो सप्ताह पहले राजस्थान में दस्तक दे चुका मानसून पिछले दस दिन से एक ही जगह ठहरा है तथा इसके पांच-छह दिन आगे बढ़ने का अनुमान नहीं है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून की उतरी सीमा मंगलवार को भी बाड़मेर, भीलवाड़ा व धौलपुर से गुजर रही है, यानी यह पिछले दस दिनों से स्थिर है। इसके अनुसार आगामी पांच-छह दिन राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने 18 जून को राज्य के दक्षिण पूर्वी हिस्से से राजस्थान में दस्तक दी। मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के उदयपुर व झालावाड़ जिलों से गुजर रही है।

इस बीच राज्य में अगले 24 में राज्य के कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि राज्य के अधिकांश स्थानों पर आगामी चार- पांच दिन बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। बीकानेर, जोधपुर संभाग में भी आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा व अपेक्षाकृत धूल भरी हवाएं चलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू