लाइव न्यूज़ :

पूर्वी हिस्सों पर मेहरबान हुआ मानसून : अनेक इलाकों में बारिश

By भाषा | Updated: July 18, 2021 22:25 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जुलाई दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब राज्य के पूर्वी हिस्सों पर मेहरबान हुआ है और पिछले 24 घंटे के दौरान इन इलाकों में अनेक स्थानों पर जोरदार बारिश हुई।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश हुई।

इस दौरान चंद्रदीप घाट (गोरखपुर) में सबसे ज्यादा 25 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा खलीलाबाद (संत कबीर नगर) में 15, कैसरगंज (बहराइच) में 14, मेहदावल (संत कबीर नगर) में 13, अकबरपुर (अंबेडकर नगर) में 12, उसका बाजार (सिद्धार्थनगर) में 11, बलरामपुर में 10, लालगंज (प्रतापगढ़), गोंडा, अकबरपुर (अंबेडकरनगर), सोरांव (प्रयागराज) तथा तुलसीपुर (बलरामपुर) में नौ-नौ सेंटीमीटर, नजीबाबाद (बिजनौर), बांसी (सिद्धार्थ नगर), प्रतापगढ़ भिनगा (श्रावस्ती) तथा कानपुर में आठ-आठ, रानीगंज (प्रतापगढ़), चुर्क (सोनभद्र) और अयोध्या में सात-सात, बस्ती और गाजीपुर में छह-छह, त्रिमोहानी घाट (महराजगंज), प्रयागराज तथा कानपुर नगर में पांच-पांच सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 और 21 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में वर्षा होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल