लाइव न्यूज़ :

मानसून पूरी तरह सक्रिय : अनेक हिस्सों में जमकर हुई बारिश

By भाषा | Updated: July 20, 2021 18:18 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जुलाई उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश हुई।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण—पश्चिमी मानसून राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों के ज्यादातर इलाकों में वर्षा हुई।

इस अवधि में सिकन्दराराउ (हाथरस) में सबसे ज्यादा 24 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा एटा में 23, नगीना (बिजनौर) और पूरनपुर (पीलीभीत) में 15—15, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) में 14, बहेड़ी (बरेली) में 12, धामपुर (बिजनौर) और मवाना (मेरठ) में 11—11, क्वारसी (चित्रकूट), कासगंज, नरौरा (बुलंदशहर) और पटियाली (कासगंज) में नौ—नौ, हाथरस, टांडा (रामपुर), सहावर (एटा), अलीगढ़, तुलसीपुर (बलरामपुर) तथा टांडा (आम्बेडकर नगर) में सात—सात सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी।

राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में सोमवार और मंगलवार को भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। यह सिलसिला 23 जुलाई तक जारी रहने की सम्भावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो