लाइव न्यूज़ :

रविवार को मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के रविवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों में मॉनसून के राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश की संभावना जतायी है। उसने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति पूर्वी हवाओं के कारण अनुकूल बन गयी है और इसके एक दिन में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा था कि मॉनसून 27 जून की सामान्य तिथि के 13 दिन बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच जाएगा।

दिल्ली में पिछले 15 साल के दौरान इस बार मॉनसून सबसे ज्यादा देरी से पहुंच रहा है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार मॉनसून 2012 में सात जुलाई को और 2006 में नौ जुलाई को राजधानी पहुंचा था। उन्होंने कहा कि 2002 में दिल्ली में 19 जुलाई को पहली बार मॉनसूनी बारिश हुई थी। शहर में सबसे अधिक देरी से मॉनसून 1987 में 26 जुलाई को आया था।

इस बीच, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर शाम 5.30 बजे 47 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम 7.05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 था।

शून्य और 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: शिंदे गुट के ओम प्रकाश खुर्सादय की प्रचंड जीत, बोले- 'हमसे कई ज्यादा जनता की जीत'

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: तुकाराम म्हात्रे ने बदलापुर के दानापुर वार्ड नंबर 1 में स्पष्ट जीत हासिल की, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न