लाइव न्यूज़ :

मुंबई में झमाझम बारिश के साथ मानसून की दस्तक, कई जगहों पर ट्रैफिक जाम और जलभराव, जानें अपडेट

By वैशाली कुमारी | Updated: June 9, 2021 13:03 IST

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी। भारी बारिश के कारण महानगर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या आ गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पहुंचा मानसून, महानगर में कई जगहों पर भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्यासेंट्रल रेलवे CPRO ने कहा कि कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच लोकल ट्रेन की सेवाएं रोक दी गई हैं

मुंबई : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून मुंबई में अपनी तय तारीख से एक दिन पहले आ गया। इसकी वज़ह से मुंबई में कई जगहों पर बुधवार को भारी बारिश हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुंबई के डिप्टी जनरल डायरेक्टर डॉ जयंत सरकार ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि बुधवार को मुंबई में मानसून आ गया है। मॉनसून आने की तारीख हर साल 10 जून है जबकि इस बार यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है।

इस बीच कोलाबा आब्जरवेटरी स्टेशन ने आज सुबह 8.30 बजे बीते हुए 24 घंटों में 77.4 मिमी बारिश (भारी बारिश के तौर पर ) दर्ज की, जबकि सांताक्रूज में आईएमडी आब्जरवेटरी स्टेशन ने 59.6 मिमी बारिश (मध्यम बारिश) दर्ज की।

जलजमाव की वज़ह से सायन रोड नंबर 24, मानखुर्द रेलवे स्टेशन, गांधी बाजार और एंटॉप हिल नंबर 7 पर ट्रैफिक डायवर्जन हुआ है।

 सेंट्रल रेलवे CPRO ने कहा कि कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच लोकल ट्रेन की सेवाएं रोक दी गई हैं क्योंकि कुर्ला और सायन रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर पानी बह रहा है। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर यातायात रोक दिया गया, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर ये निर्णय लिया गया है । पानी के कम होते ही यातायात फिर से शुरू हो जाएगा।

पुणे में, शाम के समय में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली और बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है।  इस समय पुणे को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम नहीं है, लेकिन नॉर्थ महाराष्ट्र में तेज पश्चिमी हवाओं और साउथ गुजरात क्षेत्र पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन होंने की उम्मीद है। पुणे में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और लाइट इंटेंसिटी वाली बारिश होने की संभावना है।

IMD ने कहा कि बीते 24 घण्टों मे देश के अन्य हिस्सों में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।

मौसम एजेंसी ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा,  कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों , तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके साथ ही क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है।

 3 जून को केरल में दस्तक देने के अलावा, मानसून अब तक अपने नॉर्मल समय से पहले दक्षिणी प्रायद्वीप , महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत की ओर आगे बढ़ चुका है।

टॅग्स :मुंबईमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू