लाइव न्यूज़ :

मानसून की सक्रियता बरकरार : अनेक इलाकों में बरसे बादल

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:53 IST

Open in App

लखनऊ, 30 जुलाई उत्तर प्रदेश पर मानसून की मेहरबानी जारी है और पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी भागों में ज्यादातर स्थानों पर जबकि पूर्वी हिस्सों में अनेक जगहों पर वर्षा हुई। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई।

इस अवधि में धौराहरा (लखीमपुर खीरी) में सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा औरैया में 14, कालपी (जालौन) तथा बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में 12-12, हमीरपुर शाहजीना (हमीरपुर), बहेड़ी (बरेली), बिंदकी (फतेहपुर) में 11-11, घाटमपुर (कानपुर) में नौ, मुजफ्फरनगर, नरौरा (बुलंदशहर), उरई (जालौन) तथा मैनपुरी में आठ-आठ, एटा, सासनी (हाथरस), नजीबाबाद (बिजनौर), मुजफ्फरनगर और फतेहपुर में सात-सात, मुरादाबाद तथा जानसठ (मुजफ्फरनगर) में छह-छह, इटावा, नवाबगंज (बरेली), सहावर (कासगंज), नकुड़ (सहारनपुर), चिल्ला घाट (झांसी), बर्डघाट (गोरखपुर), कर्वी (चित्रकूट), बारा (प्रयागराज), कानपुर तथा गाजीपुर में पांच-पांच सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इस बारिश की वजह से ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला अगली दो अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव