लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश का अनुमान, आईएमडी ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

By अभिषेक पारीक | Updated: July 11, 2021 21:59 IST

देश के कई इलाके अब भी मानसून की पहली बारिश के लिए तरस रहे हैं। एक वक्त पर मानसून बहुत ही तेजी से आगे बढ़ा था, लेकिन उसके बाद इसकी सक्रियता बेहद कम हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून से अब तक अछूते रहे हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। सोमवार सुबह तक दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।  दिल्ली के ऊपर मानसून की सक्रियता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

देश के कई इलाके अब भी मानसून की पहली बारिश के लिए तरस रहे हैं। एक वक्त पर मानसून बहुत ही तेजी से आगे बढ़ा था, लेकिन उसके बाद इसकी सक्रियता बेहद कम हो गई। हालांकि एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है और मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून से अब तक अछूते रहे हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मुताबिक, सोमवार सुबह तक दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। आलम ये है कि लोगों को मई-जून जैसी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इसका कारण है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक देश के बाकी बचे इलाकों तक नहीं पहुंच सका है। 

आईएमडी का अनुमान था कि दक्षिण पश्चिम मानसून दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 जुलाई को दस्तक देना था, हालांकि एक दिन बाद तक ऐसा नहीं हो सका। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दिल्ली के ऊपर मानसून की सक्रियता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। पूर्वी हवाओं की वजह से हवा में आर्द्रता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से भी मानसून गति पकड़ेगा। 

उन्होंने कहा, 'हम सोमवार को अच्छी बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं।' आईएमडी ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।'

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है जबकि तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुलेटिन में संकेत दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार , सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।' आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, अंडमान-निकोबार और तेलंगाना में गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) चल सकती हैं। 

टॅग्स :मानसूनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे