लाइव न्यूज़ :

बन्दर ने दिया एक माँ को ज़िन्दगी भर का गम, गोद से छीनकर ले ली 12 दिन के बच्चे की जान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 14, 2018 08:11 IST

नेहा रात में अपने 12 दिन के बच्चे आरुष उर्फ सनी को दूध पिला रही थीं. योगेश ने बताया कि घर का दरवाजा खुला था. तभी एक बंदर अचानक घर के अंदर घुस आया.

Open in App

आगरा, 14 नवंबर: उत्तर प्रदेश के आगरा में बंदरों के आतंक की खबरें रोज आती हैं. इस बार एक बंदर ने नवजात को दूध पिला रही एक मां से उसे छीन लिया और उसे फेंककर मार डाला. घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस ने बताया कि आगरा के रु नकता इलाके में कछारा ठोक कॉलोनी योगेश नामक व्यक्ति का घर है. योगेश ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं. उसकी नेहा से दो साल पहले शादी हुई थी. उसका 12 दिन पहले ही लड़का हुआ था.

नेहा रात में अपने 12 दिन के बच्चे आरुष उर्फ सनी को दूध पिला रही थीं. योगेश ने बताया कि घर का दरवाजा खुला था. तभी एक बंदर अचानक घर के अंदर घुस आया. नेहा कुछ समझ पातीं इससे पहले बंदर ने आरुष को गर्दन से उठा लिया और बाहर की ओर भागा. नेहा भी चिल्लाती हुई बंदर के पीछे भागीं. बंदर भागकर पड़ोसी की छत पर चढ़ गया. नेहा की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले.

सबने बंदर को भगाया तो वह आरु ष को वहीं फेंककर भाग गया. नेहा ने बताया कि आरु ष की गर्दन से काफी खून बह रहा था. वे लोग उसे पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लोगों ने बताया कि आरु ष को मारने से पहले बंदर ने इलाके की एक चौदह साल की बच्ची पर भी हमला किया था. बच्ची को भी चोटें आईं हैं. सब इंस्पेक्टर अतबीर सिंह ने कहा कि बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था. पोस्टमॉर्टम में बच्चे के सिर और गले में घाव और चोटें मिली हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं