लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोविड-19 स्थिति पर नियमित रूप से निगरानी कर रहा हूं: मुख्यमंत्री खट्टर

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को कहा कि वह राज्य में नियमित तौर पर कोविड-19 स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और यहां संक्रमण के मामलों में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि कुछ देशों में कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सामने आने के मद्देनजर प्रशासन सतर्क है। 'ओमीक्रोन’ की पहचान के बाद नए दिशानिर्देश जारी करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य का ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ पहले से ही लागू है, जिसके तहत कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर या तो राहत दी जाती है या प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

राज्य सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में तीन मई, 2021 को प्रतिबंध लगाए गए थे और समय-समय पर इसे बढ़ाया जाता रहा। प्रतिबंधों को 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।

खट्टर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हमने महामारी अलर्ट जारी किया। हमें आगे राहत देने के संबंध में कई सुझाव मिले हैं लेकिन हमने नए स्वरूप के मद्देनजर ऐसा नहीं किया।’’

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अगले महीने वार्षिक गीता महोत्सव समेत मेलों और बड़े समारोहों की अनुमति देने के लिए जिलों के उपायुक्तों को पहले कोविड-19 नियमों का अनुपालन और एहितयात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोविड-19 के दैनिक मामलों पर नियमित नजर रख रहा हूं। अब तक मामलों में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां