मोनिका करेंगी 7 महाद्वीपों में से सबसे ऊंचे पर्वतों को फतह, रह चुकी हैं अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 27, 2019 04:47 IST2019-07-27T04:47:44+5:302019-07-27T04:47:44+5:30

जयपुर के प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मोनिका ने कहा कि वह अफ्रीका में 5895 मीटर ऊंचे पर्वत किलिमंजारों पर तिरंगा लहराकर एक नया इतिहास बनाएगी।

monika chaudhary Athletics will make the highest mountains from seven continents | मोनिका करेंगी 7 महाद्वीपों में से सबसे ऊंचे पर्वतों को फतह, रह चुकी हैं अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट

मोनिका करेंगी 7 महाद्वीपों में से सबसे ऊंचे पर्वतों को फतह, रह चुकी हैं अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट

हरियाणा से जयपुर के दूदू में बहू बनकर आई अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट मोनिका ने आज (26 जुलाई) यहां कहा कि वे आने वाले दिनों में दुनिया के सातों महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों पर तिरंगा लहराएंगी। वे 27 जुलाई को जयपुर से अफ्रीका के लिए रवाना होगी।

आज जयपुर के प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मोनिका ने कहा कि वह अफ्रीका में 5895 मीटर ऊंचे पर्वत किलिमंजारों पर तिरंगा लहराकर एक नया इतिहास बनाएगी। वे एक एथलीट के रूप में अनेक मेडल जीतकर पहले भी देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। इसे पूरा करने में सात दिन का समय लगता है लेकिन वे इसे दो दिन मंे फतह कर देश का नाम रोशन करेंगी।

मोनिका ने बताया कि वे दो साल से पर्वतारोहण कर रही हैं और भारत की कुछ बड़ी चोटियों पर पर्वतारोहण कर चुकी है। जिसमें सिक्किम, हिमालय, रिनाॅक पिक, हिमालय व्यास कुंड आदि पर्वत शामिल हैं।

Web Title: monika chaudhary Athletics will make the highest mountains from seven continents

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे