लाइव न्यूज़ :

यासीन मलिक मामले में मोनिका कोहली को मुख्य अभियोजक नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:29 IST

Open in App

जम्मू, 12 जनवरी जेकेएलएफ प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिक के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद सीबीआई ने अपनी वरिष्ठ वकील मोनिका कोहली को बतौर मुख्य अभियोजक नियुक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विशेष टाडा अदालत ने 31 साल पहले तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबाया सईद के अपहरण और करीब तीन दशक पहले श्रीनगर के बाहरी इलाके में भारतीय वायु सेना के चार जवानों की हत्या से जुड़े मामले में जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिक के खिलाफ आरोप तय किये हैं।

वरिष्ठ वकील कोहली पिछले सात वर्षों से सीबीआई की ओर से पेश हो रही हैं और वह घाटी में 1989-90 के दौरान हुए दो चर्चित मामलों में मलिक की जमानत याचिका का सफलतापूर्वक विरोध कर चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने कोहली को बतौर वरिष्ठ विशेष अभियोजक और एसके भट को विशेष लोक अभियोजक के तौर पर नियुक्ति के लिए सक्षम प्राधिकारी को मंजूरी के बाबत सूचना दे दी है।

मलिक इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अप्रैल 2019 में आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में मलिक को गिरफ्तार किया था। इससे एक महीने पहले ही केंद्र सरकार ने मलिक के संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विशेष टाडा अदालत ने जनवरी 1990 में श्रीनगर के बाहरी इलाके में भारतीय वायु सेना के चार जवानों की हत्या से जुड़े एक अन्य मामले में पिछले साल मार्च में जेकेएलएफ प्रमुख और छह अन्य के खिलाफ आरोप तय किये थे।

विशेष टाडा अदालत ने रुबाया सईद के अपहरण मामले में सोमवार को मलिक और नौ अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था।

जेकेएलएफ के सदस्यों ने आठ दिसंबर 1989 को श्रीनगर से रुबैया सईद का अपहरण कर लिया था और विभिन्न जेलों में बंद अपने साथियों को छोड़ने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता