लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वित्तीय विवाद को लेकर साहूकार की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली में 26 वर्षीय साहूकार की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। साहूकार का उस व्यक्ति के साथ कुछ वित्तीय लेन-देन को लेकर विवाद था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक साहूकार की पहचान अविनाश के रूप में की गयी है, जिसकी बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस इस मामले में आरोपी विक्की को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

यह घटना बुधवार रात दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में हुई।

पुलिस के मुताबिक अविनाश, विक्की और कुछ अन्य लोग दक्षिणपुरी इलाके में थे, जब दोनों के बीच पैसों को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद विक्की ने तमंचा निकालकर अविनाश के सिर में गोली मार दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल अविनाश को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अविनाश, जो साहूकार था, उसका विक्की के साथ वित्तीय विवाद था, जो उसी इलाके में रहता था।

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिटा मैरी जयकर ने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 302 (हत्या) के अलावा शस्त्र अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित