लाइव न्यूज़ :

पैसों के लेनदेन से पता चलता है कि देशमुख ने 4.7 करोड़ रुपये लिए थे : अदालत

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:17 IST

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने कहा कि पैसों के लेनदेन से प्रथम दृष्टया यह संकेत मिलता है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पूर्व पुलिसकर्मी सचिन वाजे तथा अपने सहायक कुंदन शिंदे से 4.7 करोड़ रुपये लिए थे।

अदालत ने कथित धन शोधन के एक मामले में वाजे और अन्य के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस महीने मामले में वाजे, देशमुख के निजी सचिव (अतिरिक्त जिलाधीश पद के अधिकारी) संजीव पलांदे, निजी सहायक शिंदे और 11 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने 16 सितंबर को आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था और अदालत का विस्तृत आदेश शनिवार को उपलब्ध हुआ। अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘‘बयानों और आरोप का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने पर पैसों के लेनदेन से प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि अनिल देशमुख को सचिन वाजे और कुंदन शिंदे से 4.7 करोड़ रुपये मिले थे।’’

अदालत ने कहा कि देशमुख ने इस धनराशि को ऋषिकेश देशमुख के निर्देशों पर ‘हवाला’ के जरिए मामले में सभी आरोपियों सुरेंद्र जैन और वीरेंद्र जैन को भेज दिया। फिर इस पैसे को उन कंपनियों के जरिए ‘‘श्री साई शिक्षण संस्था के खाते में जमा कर दिया गया’’ जो केवल कागजों पर थी। यह संस्था देशमुख की है।

अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं।

ऋषिकेश देशमुख राज्य के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अनिल देशमुख के बेटे हैं।

मुंबई पुलिस के पूर्व सहायक इंस्पेक्टर वाजे को फरवरी में यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी मिलने के मामले में इस साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था। इस एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिली थी।

पीएमएलए अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद सभी आरोपियों को सम्मन जारी किए। मामले की सुनवाई 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह