मनी लॉन्ड्रिंग: पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार, AAP से कांग्रेस में हुए हैं शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2021 17:55 IST2021-11-11T17:52:51+5:302021-11-11T17:55:09+5:30

Money Laundering: पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने 2017 में पंजाब के कपूरथला जिले की भोलाथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था।

Money Laundering Former Punjab MLA Sukhpal Khaira arrested joins Congress from AAP | मनी लॉन्ड्रिंग: पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार, AAP से कांग्रेस में हुए हैं शामिल

खुद की पार्टी ‘पंजाब एकता पार्टी’ बनाई। इसके बाद वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। 

Highlightsखैरा मादक पदार्थ मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट गिरोहों के ‘सहयोगी’ हैं। इस साल मार्च में खैरा के परिसरों पर छापेमारी की थी।केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मुखर रहे हैं।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को उनके और अन्य के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 56 वर्षीय खैरा को पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। एजेंसी ने इस साल मार्च में खैरा के परिसरों पर छापेमारी की थी। ईडी ने आरोप लगाया है कि खैरा मादक पदार्थ मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट गिरोहों के ‘सहयोगी’ हैं।

खैरा ने किसी भी गलत काम से इनकार किया और कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मुखर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दिया था।

खैरा ने 2017 में पंजाब के कपूरथला जिले की भोलाथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने जनवरी 2019 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अपनी खुद की पार्टी ‘पंजाब एकता पार्टी’ बनाई। इसके बाद वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। 

Web Title: Money Laundering Former Punjab MLA Sukhpal Khaira arrested joins Congress from AAP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे