लाइव न्यूज़ :

डीके शिवकुमार से मिलने अस्पताल पहुंचे सिद्धारमैया, ED ने नहीं दी एंट्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 05:21 IST

गुरुवार को ही प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से कर्नाटक के नेता के खिलाफ धन शोधन मामले की अपनी जांच के सिलसिले में यहां सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। 

Open in App

कर्नाटककांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डीके शिवकुमार से मिलने पहुंचे प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को ईडी के अधिकारियों ने रोक दिया।

बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया को शिवकुमार के वार्ड में एंट्री करने से रोक दिया, जिसके चलते उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। गुरुवार को ही प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से कर्नाटक के नेता के खिलाफ धन शोधन मामले की अपनी जांच के सिलसिले में यहां सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। 

अधिकारियों ने बताया कि 22 साल की प्रबंधन स्नातक ऐश्वर्या से पूछताछ की गयी और उनका बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किया गया । कांग्रेस नेता की बेटी खान मार्केट स्थित एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंची और शाम सात बजकर 30 मिनट पर चली गयी। अधिकारियों ने बताया कि यह भी समझा जाता है कि ऐश्वर्या को उन दस्तावेजों और 2017 में सिंगापुर की यात्रा के बारे में उनके पिता की ओर से दिये गए बयान से भी आमना-सामना कराया गया है।

 शिवकुमार और ऐश्वर्या कथित रूप से साथ-साथ सिंगापुर गए थे । ऐश्वर्या ने एजेंसी को कुछ व्यक्तिगत वित्तीय दस्तावेज भी सौंपे। वह एक शैक्षिक ट्रस्ट में ट्रस्टी भी है, जो उनके पिता ने बनाया था। अधकारियों ने बताया कि ट्रस्ट कई इंजीनियरिंग और अन्य कॉलेजों का संचालन करता है और ऐश्वर्या उसके पीछे प्रमुख व्यक्ति हैं। 

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के पास करोंड़ों की संपत्ति और बिजनेस है । कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और तब से वह हिरासत में हैं । केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार के अलावा नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंथैया और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था। 

कथित कर चोरी और हवाला सौदों के लिए बेंगलुरु की एक अदालत के समक्ष शिवकुमार और अन्य के खिलाफ दायर आयकर विभाग की चार्जशीट के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय की नौ दिन की हिरासत समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा ।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos