लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामला : शिवसेना सांसद के कथित सहयोगी को ईडी हिरासत मे भेजा गया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:02 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर मुंबई की एक विशेष अदालत ने शिवसेवा सासंद भावना गवली के एक कथित सहयोगी को धनशोधन मामले के सिलसिले में एक अक्टूबर तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।

दिन में इससे पहले गवली के कथित सहयोगी सईद खान को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

खान को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। अदालत ने इस मामले की आगे की जांच के लिए उसे ईडी की हिरासत में भेज दिया।

यह गिरफ्तारी यवतमाल-वाशिम लोकसभा से शिवसेना सासंद गवली से जुड़े कुछ खास न्यासों में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन मामले को लेकर की गयी।

ईडी ने पिछले महीने इस मामले में यवतमाल, वाशिम और मुंबई में कई परिसरों की तलाशी की थी।

यह मामला 18 करोड़ रूपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर कुछ आरोपियों के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है । इसका संबंध अनियमितताओं से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे