लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामला: अदालत ने शिवसेना सांसद के सहयोगी को जेल भेजा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 00:27 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में यहां की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को शिवसेना सांसद भावना गवली के सहयोगी सईद खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खान को यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से सांसद गवली से जुड़े कुछ ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन के मामले में 28 सितंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। खान की ईडी हिरासत अवधि मंगलवार को समाप्त होने के बाद उसे यहां विशेष पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश एम जी देशपांडे के समक्ष पेश किया गया।

केंद्रीय एजेंसी ने एक रिमांड आवेदन में कहा कि खान ने जांच में सहयोग नहीं किया और धनशोधन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान नहीं की।

ईडी ने कहा कि खान एक प्रभावशाली व्यक्ति है जो जांच से छेड़छाड़ कर सकता है और अदालत से अनुरोध किया कि वह जांच लंबित रहने तक उसे रिहा नहीं करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता