लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामला : अदालत ने अनिल देशमुख के खिलाफ वारंट जारी किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:36 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर अदालत ने धनशोधन के मामले में जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होने पर महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ शुक्रवार को वारंट जारी किया। प्रवर्तन निदेशालय ने देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है।

अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी आरएम नर्लिकर ने प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर सुनवाई के दौरान भारतीय दंड संहिता की धारा-174 के तहत देशमुख के खिलाफ यह वारंट जारी किया।

अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के सम्मन आरोपी और उसकी ओर से उसकी पुत्री या वकील द्वारा स्वीकार किये वजाने के तथ्य के मद्देनजर पहली नजर में उनके खिलाफ मामला बनता है।

निदेशालय ने पिछले सप्ताह महानगर अदालत में एक अर्जी दाखिल कर देशमुख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-174 (लोकसेवक के आदेश का अनुपालन नहीं करना) के तहत कार्रवाई करने का अनुरोध किया था क्योंकि वह कई बार समन भेजे जाने के बावजूद धनशोधन के मामले में एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए।

इस धारा के तहत एक महीने तक की जेल की सजा या 500 रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकता है।

इस मामले में देशमुख के दो सहयोगी-संजीव पलांदे और कुंदन शिन्दे पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और दोनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच एजेन्सी ने इस मामले अदालत में हाल ही दाखिल आरोप पत्र में इन दोनों के अलावा सचित वाजे को भी आरोपी बनाया है। हालांकि देशमुख या उनके परिवार के सदस्यों को आरोप पत्र में आरोपी नहीं बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां