लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के कांग्रेस नेता शिवकुमार दिल्ली में तीसरी बार ईडी के सामने हुए पेश

By भाषा | Updated: September 2, 2019 14:33 IST

कर्नाटक विधानसभा के सदस्य शिवकुमार 30 अगस्त को पहली बार ईडी के सामने पेश हुए थे। विमान के जरिये बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने ईडी की जांच में सहयोग करने की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देडीके शिवकुमार धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार ईडी के सामने पेश हुए। कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराया।

कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवकुमार खान मार्केट स्थित ईडी मुख्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचे।

जांच अधिकारियों ने उनसे शुक्रवार को चार घंटे और शनिवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। अधिकारियों के मुताबिक पहले की गई पूछताछ के दौरान कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराया। सोमवार को भी उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

कर्नाटक विधानसभा के सदस्य शिवकुमार 30 अगस्त को पहली बार ईडी के सामने पेश हुए थे। विमान के जरिये बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने ईडी की जांच में सहयोग करने की बात कही थी। गौरतलब है कि गत गुरुवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ईडी के समन को चुनौती देने वाली शिवकुमार की याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्हें एजेंसी के सामने पेश होना पड़ा।

शिवकुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा कि 2017 में गुजरात की राज्यसभा सीटों पर चुनाव के दौरान विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने के कारण राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनपर कार्रवाई की जा रही है।

जांच एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार तथा नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के एक कर्मी हनुमंथैया के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया था। यह मामला आयकर विभाग द्वारा शिवकुमार के खिलाफ पिछले साल दाखिल एक आरोपपत्र के आधार पर दर्ज किया गया है। बेंगलुरू की विशेष अदालत में दाखिल इस आरोपपत्र में शिवकुमार पर करवंचन तथा हवाला के जरिये करोड़ों रुपये का लेनदेन करने का आरोप लगाया गया है। 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह