लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा में कलाकारों को राहुल गांधी के साथ चलने के लिए दिए गए पैसे, नितेश राणे का बड़ा आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2022 20:57 IST

भाजपा विधायक का आरोप है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के साथ चल रहे फिल्मी कलाकारों को पैसे दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक का आरोप है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के साथ चल रहे फिल्मी कलाकारों को पैसे दिए गए हैंउन्होंने व्हाट्सएप की एक स्क्रीन शॉट को ट्विटर शेयर किया है, जिसमें यात्रा को लेकर एक्टर ब्रीफ हैतंज कसते हुए भाजपा विधायक ने कहा- सब गोलमाल है भाई! ये पप्पू कभी पास नहीं होगा !!

मुंबई: महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कांग्रेस नेता के नेतृत्व में जारी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा विधायक का आरोप है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के साथ चल रहे फिल्मी कलाकारों को पैसे दिए गए हैं। उन्होंने व्हाट्सएप की एक स्क्रीन शॉट को ट्विटर शेयर किया है, जिसमें यात्रा को लेकर एक्टर ब्रीफ है। 

नितेश राणे ने आरोप लगाते हुए कहा- सब गोलमाल है

सोमवार को राणे ने व्हाट्सएप स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, तो राहुल गांधी की यात्रा स्टेज मैनेज्ड है.. यह इस बात का प्रमाण है कि अभिनेताओं को उनके साथ आने और चलने के लिए कैसे भुगतान किया जाता है। सब गोलमाल है भाई! ये पप्पू कभी पास नहीं होगा !!

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के लिए चाहिए एक्टर

स्क्रीन शॉट में एक्टर ब्रीफ शीर्षक के साथ लिखा गया है- मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 15 मिनट के लिए कांग्रेस सांसद के साथ चलने के लिए एक्ट की आवश्यकता है। यात्रा और रहने के लिए लॉजिस्टिक की व्यवस्था हमारे द्वारा की जाएगी। साथ ही इसमें कहा कहा गया है कि एक्टर अपनी सुविधा के अनुसार, टाइम स्लॉट को चुन सकते हैं। कलाकार केवल नवंबर के लिए यात्रा करने के लिए उपलब्ध होना चाहिए। अंत में कहा गया है कि 15 मिनट की यात्रा में शामिल होने के लिए कृपया हमें अपनी कॉस्ट को बता सकते हैं। 

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मनोरंजन जगत के कई कलाकार दिख चुके हैं, जिनमें पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी, अमोल पालकर आदि का नाम शामिल हो गया है। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है